फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारी बाजी तो हुआ मेधा का सम्मान

Fri, 10 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
मारी बाजी तो हुआ मेधा का सम्मान
विज्ञापन
अमर उजाला और सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट बरेली के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 12वीं के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएस कॉलेज में हुए भव्य समारोह में मुख्य अतिथि डीएम पुष्पा सिंह और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने लाटरी पद्धति से चार मेधावियों के नाम निकाले और उन्हें 25-25 हजार रुपये की स्कालरशिप से नवाजा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। एसएस कॉलेज के स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में हुए समारोह में डीएम पुष्पा सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानते हुए लक्ष्य निर्धारित करें और वहां तक पहुंचने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आधार कार्ड बनवाने, पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पौध रोपित करने की संदेश दिया। डीएम ने छात्राओं से कहा कि यदि उन्हें कोई अनावश्यक परेशान करे, छेड़छाड़ करे या आपत्तिजनक एसएमएस भेजे तो वह तत्काल 1090 हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें। उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। डीआईओएस कमलाकर पांडेय और समारोह की अध्यक्षता करते हुए मेजबान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के एमडी अनमोल कपूर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के अमित कुमार, हेमंत जोशी, अभिनव, मनमोहन बंसल, अंकित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इन प्रधानाचार्यों का हुआ सम्मान
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में डीएम पुष्पा सिंह, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के एमडी अनमोल कपूर ने यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, वीना रानी रस्तोगी, वर्षा अग्रवाल, धनपाल गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, वाजिद अली, शमशुद्दीन हुसैन, राजीव गुप्ता आदि को फूल मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

ये मेधावी हुए सम्मानित
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में डीएम पुष्पा सिंह,  डीआईओएस कमलाकर पांडेय, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के एमडी अनमोल कपूर ने यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के पांच छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर उन्हें मेडल पहनाकर, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर शाबाशी दी। सम्मानित होने वालों में कैंब्रिज कांवेंट की गायत्री मिश्रा और वेदांश अग्रवाल, पंडित रघुवर दयाल मिश्र इंटर कॉलेज के शुभम गुप्ता और प्रशांत कुमार तथा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की हिमांशी परमार शामिल रहे।
विज्ञापन


चार मेधावियों को मिली स्कॉलरशिप
अमर उजाला और सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं डीएम पुष्पा सिंह ने लॉटरी पद्धिति से चार मेधावियों की रजिस्ट्रेशन स्लिप निकाल कर उन्हें 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप से नवाजा। इन मेधावी भाग्यशालियों में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र विकास गुप्ता, फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की युशरा खानम, पुवायां इंटर कॉलेज के विशाल मिश्रा और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की मोहिनी सक्सेना शामिल रहे।

इंस्टीट्यूट विजिट को आज जाएंगी बसें
श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के एमडी अनमोल कपूर ने बताया कि जनपद के मेधावियों को संस्थान का विजिट कराने के लिए शुक्रवार सुबह विभिन्न स्थानों से बसें जाएंगी। सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी और शाम को उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों की व्यवस्था सुबह आठ बजे से एसएस कॉलेज, अमर उजाला कार्यालय के समीप स्थित सिद्धि विनायक के स्थानीय ऑफिस, तिलहर तिराहा, बंडा रोडवेज, पुवायां इंटर कॉलेज, निगोही हमजापुर चौराहा, जलालाबाद रोडवेज, कटरा रोडवेज से बसों की व्यवस्था की गई है। असुविधा से बचने को विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9458606320 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें