सिविल जज ने कहा कि रक्तदान के संबंध में लोगों में भ्रांतियां है जो पूरी तरह से गलत हैं। रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है और कोई समस्या नहीं होती है। रक्तदान करने से शरीर में और रक्त बनता है और व्यक्ति कई बीमारियों से बचता है। एक यूनिट रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
इन लोगों ने किया रक्तदान
सिविल जज के बाद ओमपाल यादव, मुकेश कुमार द्विवेदी, राहुल भारती, अतुल कश्यप, राहुल शुक्ला, सुबोध कनौजिया, मनीष मिश्रा, अजय कुमार कनौजिया, रामवीर, अनुराग गौतम, शोभित कुमार सहित कई वकीलों और सिविल कोर्ट के स्टॉफ ने रक्तदान किया।
शिविर में डॉ. शोभा वाजपेयी ने भी लोगों को रक्तदान के लाभ बताते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। शिविर में सत्येंद्र कुमार, मुसाहेब अली, संदीप यादव, संजय कनौजिया, अभिषेक कुमार आदि का योगदान रहा।