फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में पत्नी संग वृद्धाश्रम पहुंचे एडीएम, 'बेटा' बनकर बुजुर्गों के साथ किया भोजन... बांटे फल

Sat, 10 May 2025 02:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार शनिवार को अपनी पत्नी के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे। एडीएम ने बेटा बनकर बुजुर्गों का हाल जाना। उनके साथ भोजन भी किया। 
विज्ञापन
एडीएम और उनकी पत्नी ने बुजुर्गों संग किया भोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बरतारा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बीमार मिली एक बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। बुजुर्ग के अच्छे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से फोन पर बात भी की।

विज्ञापन

एडीएम ने पत्नी संग बांटे फल - फोटो : अमर उजाला
एडीएम शुक्रवार को अपनी पत्नी सौम्या के साथ में वृद्धाश्रम में पहुंचे। बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्हें ऐसे कई बुजुर्ग मिले जो अच्छे परिवार से हैं लेकिन बेटा-बहू ने उन्हें अलग कर दिया है। एडीएम और उनकी पत्नी ने बुजुर्गों के साथ बैठकर भोजन भी किया। उन्हें फल आदि भी बांटे। आश्रम के केयरटेकर से समस्याओं की जानकारी भी ली। 

यह भी पढ़ें- UP: खपरैल के मकान में रहने वाले दिव्यांग के खाते में 97.24 लाख रुपये... केंद्रीय एजेंसी के अलर्ट के बाद FIR
 

बुजुर्ग महिला का हाल जानते एडीएम - फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी देवी ने बताया कि चार-पांच दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब है। तीन दिन पहले इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही छोड़ दिया गया। वह किसी तरह वापस वृद्धाश्रम में आ गईं। 
विज्ञापन

बुजुर्ग महिलाओं से बात करते एडीएम व उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
एडीएम ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से फोन पर बात भी की। केयर टेकर ने बताया कि पहले स्वास्थ्य टीम आती थी, लेकिन अब नहीं आ रही है। ऐसे में एडीएम ने सीएमओ से वृद्धाश्रम में हर 15 दिनों में मेडिकल कैंप लगवाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें