फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सऊदी अरब से रवाना हुए ग्रंथी समेत कई भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। कुवैत में फंसे पुवायां और बंडा क्षेत्र के ग्रंथी समेत कई भारतीय बस से सऊदी अरब आने के बाद विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक उनके मुंबई पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव जंगलपुर के परमजीत सिंह, लखीमपुर के गांव रामपुर राजा के दलवीर सिंह, बंडा के गांव कूरा के साहब सिंह और विक्रमजीत सिंह ग्रंथी हैं। चारों लोग धर्म प्रचार के सिलसिले में इंग्लैंड जा रहे थे, लेकिन अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से उनके विमान को कुवैत में रोक दिया गया था। इससे चारों लोग कुवैत में फंस गए थे। ईरान के पड़ोसी देशों पर भी मिसाइल दागने से परिजन चिंतित हो उठे थे।
परमजीत सिंह की अपने चाचा बलकार सिंह से बात हुई थी। परमजीत ने चाचा को बताया है कि उनके सहित 107 यात्रियों को भारत भेजे जाने के लिए बस से सऊदी अरब भेजा गया है। सोमवार देर शाम सऊदी से निजी विमान से सभी को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। देर रात तक सभी मुंबई पहुंच जाएंगे। इसके बाद सभी अपने घरों को लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें