फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.Ed Entrance Exam: शाहजहांपुर में पहली पाली में 297 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, बदायूं में 255 गैरहाजिर

Thu, 15 Jun 2023 03:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बदायूं

सार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन शाहजहांपुर जिले के नौ केंद्रों पर किया गया। वहीं बदायूं में परीक्षा का आयोजन छह केंद्रों पर किया गया।
विज्ञापन
सघन तलाशी के बाद दिया गया परीक्षा केंद्र में प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन शाहजहांपुर जिले के नौ केंद्रों पर किया गया। गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक पहली पाली की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 3922 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 297 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी व एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने बताया कि पहली वाली की शिक्षा शांतिपूर्ण और शुचिता पूर्वक संपन्न हुई है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। 

ये भी पढ़ें- महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत
विज्ञापन


परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की केंद्रों के गेट पर ही सघन जांच की गई। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइस लेकर जाने पर प्रतिबंध रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों की तैनाती रही।

परीक्षा देने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली पाली का पेपर ठीक रहा। प्रथम पेपर में हिंदी, सामान्य ज्ञान और दूसरे में रीजनिंग तथा गणित के सवाल पूछे गए।

विज्ञापन

पहली पाली में 3039 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

बदायूं में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन छह केंद्रों पर किया गया। पहली पाली में पंजीकृत 3294 परीक्षार्थियों में से 3039 ने परीक्षा दी। जबकि 255 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि परीक्षा कक्ष में जाने से पहले परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। 

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की कोई नकल सामग्री किसी परीक्षार्थी के पास नहीं मिली। वहीं परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों से लेकर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें