मदरसों की प्रथम मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को आरंभ हो गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में मंडल के चारों जनपदों के खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
पुलिस लाइंस में मंडलीय प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बरेली मंडल जगमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि सपा नेता सैयद रिजवान खां और सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने शमां रोशन कर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके पश्चात उन्होेंने मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट का नेतृत्व बेसिक शिक्षा परिषद की गाइड टीम और गुरु नानक पाठशाला के बैंड ने किया। उनके पीछे बरेली, पीलीभीत, बदायूं और अंत में मेजबान शाहजहांपुर के खिलाड़ी कदमताल करते चल रहे थे।
मो. हसन ने तिलावते कुरान का पाठ और नेहा तथा रिशा ने नात पाक का पाठ किया। फिजा खानम ने खेल भावना की शपथ दिलाई। मदरसा शमशिया के छात्र मोहसिन ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाकर विधिवत खेल शुरू कराए। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि उप निदेशक जगमोहन सिंह ने आश्वासन दिया कि वह मदरसाें के राज्य स्तरीय खेलकूद कराने का भी प्रयास करेंगे और जरूरत पड़ने पर शाहजहांपुर के आयोजकों को भी शामिल कराएंगे। मदरसों के खेलकूद शुरू कराने के लिए उन्हाेंने अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां के प्रयासों की सराहना की।
सरताज अली के संचालन में हुए उद्घाटन समारोह में वीरपाल सिंह, डॉ. लाल बहादुर वर्मा, इम्तियाज अली, ज्योति स्वरूप निराला, मतलूब अली, अकील अहमद, शारिक अली, मो. अयूब, जावेद खां, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।