फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ नाटक रहा ‘तुगलक’

Sat, 20 Dec 2014 08:29 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम अखिल भारतीय नाट्य, लोकनृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। पुरस्कार वितरण में मेहमान कलाकारों ने मंच पर नृत्य कला का जादू बिखेरा। शाहजहांपुर रंग महोत्सव के नाम से हुई नाट्य प्रतियोगिता में दून घाटी रंगमंच देहरादून की टीम के नाटक ‘तुगलक’ को सर्वश्रेष्ठ नाटक घोषित किया गया। वहीं, रंगयात्रा के लिए समाजसेवा समिति बंगलौर (महाराष्ट्र) को प्रथम, लोकनृत्य एकल के जूनियर वर्ग में रसकला संगीत विश्वविद्यालय कटनी की आंचल चौबे, सीनियर वर्ग में शिवम् कल्चरल ग्रुप आसाम की मृदुस्मिता, शास्त्रीय नृत्य सीनियर एकल में रुद्रकला डांस एकेडमी लखनऊ की ऐश्वर्या कृष्णन, जूनियर ग्रुप में दुर्ग भिलाई की शगुन सिंह परी, लोकनृत्य ग्रुप डांस में बिंदास ग्रुप बरेली और शास्त्रीय संगीत के ग्रुप डांस में डेफोडिल डांस एकेडमी लखनऊ को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक द्वितीय का पुरस्कार नाट्य चक्र उड़ीसा के नाटक ‘धुरकुनी’ को और तीसरा स्थान एकलव्य सांस्कृतिक समिति देहरादून के नाटक ‘युद्धोपरांत’ तथा अर्पण आर्ट सोसाइटी बीकानेर के नाटक ‘मौत रातभर क्यों नहीं आती’ को संयुक्त रूप से मिला। चौथे स्थान पर अदाकार ग्रुप सहारनपुर के नाटक ‘ताजमहल का टेंडर’ और पांचवा स्थान नाट्य दर्पण कोलकाता के नाटक ‘मूर्तिमान’ को मिला।  
इसके अलावा बृजेश नारायण को ‘तुगलक’ नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का प्रथम और धुरकुनी नाटक के लिए गदाधर बारोक को द्वितीय, नाट्य लेखन का प्रथम पुरस्कार धुरकुनी नाटक के लेखक सुरेंद्र मिश्रा को और द्वितीय पुरस्कार मौत रातभर क्यों नहीं आती के लेखक प्रताप सहगल को, बृजेश नारायण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रथम और सौम्याकांत मिश्रा को द्वितीय, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार श्रद्धांजलि और द्वितीय पुरस्कार टीना शर्मा को मिला।
विज्ञापन

सह अभिनेता का प्रथम पुरस्कार संदीप शर्मा और द्वितीय पुरस्कार अभिषेक नारायण को, सह अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार अमृता चटर्जी और द्वितीय पुरस्कार रीटा थंवटे, चरित्र अभिनेता का प्रथम पुरस्कार दलीप भाटी को और द्वितीय पुरस्कार मशखरे नाटक के बूढ़े मशखरे को तथा चरित्र अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार सुरमेई और द्वितीय पुरस्कार किरण भंडारी को, हास्य अभिनेता का प्रथम पुरस्कार संजीत शाह और सोविक शाह तथा द्वितीय पुरस्कार उमेश वर्मा को दिया गया।
इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था के लिए मनोज कुमार, शिवानी एवं महेश नारायण, संगीत के लिए शौमिक सेन, शुभम, रूपसज्जा के लिए बृजेश नारायण और ऋषिकेश पाल, मंच सज्जा के लिए लक्ष्मी नारायण और रंजन कुमार को क्रमश: प्रथम और द्वितीय पुरस्कार मिला। नाटक के निर्णायक मंडल में मुगलसरायं के एमसी विश्वकर्मा, शिमला के उत्तम कुमार और बरेली के  राजेश गौड़ शामिल रहे। विजेता कलाकारों को सांसद कृष्णा राज, केके कठेरिया, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, सुनीता कठेरिया, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आदि ने पुरस्कृत किया। संचालन शमीम आजाद ने किया।

इनके नाम रहीं नृत्य प्रतियोगिताएं
गांधी भवन में शुक्रवार को देर रात तक चले पुरस्कार वितरण समारोह का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ। मेहमान कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद प्रथम पुरस्कार के अलावा लोकनृत्य एकल जूनियर वर्ग में शगुन सिंह परी ने द्वितीय, सीनियर वर्ग में श्रद्धांजलि साड़ंगी को द्वितीय और भासवती कोलिता को तृतीय, शास्त्रीय नृत्य सीनियर में पल्लवी मिश्रा को द्वितीय, लोकनृत्य ग्रुप डांस में बंगलौर को द्वितीय, नागपुर को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में आसाम के डॉ. बसंत शैकिया और लखनऊ की प्रभा मौर्य शामिल रहीं।

रंगयात्रा का विजेता बना बंगलौर
रंगयात्रा का प्रथम पुरस्कार समाजसेवा समिति बंगलौर को द्वितीय पुरस्कार बागुइयाती नाट्य दर्पण कोलकाता को मिला। बंगलौर टीम ने सर्वश्रेष्ठ अनुशासित दल का पुरस्कार भी झटका।   

इन्होंने संभालीं व्यवस्थाएं
रंग महोत्सव की व्यवस्था में मुख्य रूप से सौरभ अग्निहोत्री, विनीत सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संजय राठौर, सुनीता कठेरिया, अजय मोहन शुक्ला, अरविंद चोला, संजय डोनाल्ड, अतीक रहमान, शालू यादव, कोमल सिंह, शिवम श्रीवास्तव, आनंद अमृत, विवेक कनौजिया, नेहपाल गौतम, दिव्यांशु, रिजवान सिद्दीकी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें