फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के दौरान तमंचा लेकर घूमा युवक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जनता कर्फ्यू के दौरान गुनारा गांव में तमंचा लेकर गलियों में घूम रहे युवक का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जानकारी होने पर शाम को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव में दोपहर करीब एक बजे एक युवक तमंचा लहराते हुए गलियों में गालियां देते घूम रहा था। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और फिर उसे एक व्हाट्सग्रुप में डाल दिया, जो कुछ ही देर में तमाम लोगों तक पहुंच गया। तमंचा लेकर वीडियो वायरल होने की खबर जब अधिकारियों तक पहुंचे तो जलालाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई तो वह गुनारा निवासी राजीव निकला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई और शाम को घर से ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उससे तमंचा भी बरामद कर लिया है। उधर, कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक गांव निवासी राजीव है। उससे पूछताछ की जा रही है अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें