फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुबह को किया हवन-पूजन, शाम को थाली बजाकर जताया आभार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जनता कफ्र्यू के दौरान रविवार की शाम पांचे थाली बजाते लोग। संवद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण का असर कम करने के लिए लोगों ने जहां घरों में रहकर हवन-पूजन कर भगवान से प्रार्थना की। वहीं शाम को पांच बजते ही थाली और शंख बजाकर सभी का आभार जताया। इस दौरान वातावरण मंत्रोच्चारण के साथ ही थाली और शंख की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने जनता कर्फ्यू को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए लोग घरों में ही रहे और पूरा दिन परिवारवालों के साथ बिताया। इसके साथ ही घरों में हवन-पूजन भी हुए। लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हवन-पूजन किया और मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं। शाम पांच बजे लोगों ने घर के बाहर और छतों पर खड़े होकर थाली और शंख बजाए। इसके माध्यम से उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया गया, जो कोरोना से ग्रसित मरीजों को इलाज और इस संक्रमण से लड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें