रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अमन। स्रोत : मीडिया सेल
रोजा। पुलिस ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करने के आरोपी हथौड़ा बुजुर्ग के रहने वाले अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार की शाम रोजा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हथौड़ा बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति असलहे के साथ वीडियो बना रहा है। सूचना पर पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। संवाद