शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। किसी वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। तीनों युवक ई-रिक्शा से सब्जी लेकर लौट रहे थे।
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में भंडारे के लिए सब्जी लेकर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मिर्जापुर निवासी रवि (25 वर्ष) मौत हो गई। उनका साथी अनमोल व ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह रवि अपने गांव के दोस्त अनमोल के साथ ब्रह्मदेव स्थान पर होने वाले भंडारे के लिए सब्जी लेने गांव के भगवानदास के ई-रिक्शा से कटरा गया था। सुबह सब्जी लेकर तीनों लौट रहे थे। कटरा से पहले गैस एजेंसी के पास स्थित पुलिया पर किसी वाहन से ई-रिक्शा में टक्कर लग गई। जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में रवि, अनमोल और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर भेजा। जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। दीपावली से पहले रवि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी उजाला पति की मौत की खबर से बेहोश हो गई। उनका तीन वर्ष का बेटा भी है।