फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला मित्र के साथ बरेली गए शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

महिला मित्र के साथ बरेली गए बंडा के 48 वर्षीय जगतपाल उर्फ नन्हे सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जगतपाल उर्फ नन्हे सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा कस्बा के मोहल्ला सुनासिर नाथ निवासी 48 वर्षीय जगतपाल उर्फ नन्हे सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जगतपाल अपनी महिला मित्र के साथ बरेली गए थे। शव घर लेकर आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे कपिल ने बताया कि पिता जगतपाल की करीब 15 साल से कस्बे के एक मोहल्ले की महिला से दोस्ती थी। पिता अधिकतर महिला मित्र के साथ रहते थे। कभी-कभी घर पर मिलने के लिए आते थे। 26 सितंबर को महिला मित्र अपने भतीजे के दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर पिता को बरेली लेकर गई। इसके बाद दोनों लोग बरेली के ही एक गांव में रिश्तेदार के यहां गए। 

महिला ने कॉल कर दी जानकारी 
रविवार सुबह चार बजे उसके पास महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि तुम्हारे पापा छत से गिरकर घायल हो गए हैं। उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे हैं। फिर थोड़ी देर बाद दोबारा फोन कर कहा कि तुम्हारे पिता की मौत हो गई है। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ बरेली गए। वहां देखा कि महिला मित्र अस्पताल के पास एक पेड़ के नीचे पिता का शव लिए बैठी थी। 
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने आशंका जताई कि पिता की हत्या की गई है। जगतपाल के शव को देख उनकी पत्नी नीरज देवी, पुत्र कपिल सिंह, अमित सिंह व पुत्री जूली देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें