इकलौते बेटे की मौत से परिजन बदहवास
चाचा हरदयाल सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सुखविंदर का इकलौता पुत्र था। उसकी दो छोटी बहनें 22 वर्षीय राजविंदर कौर और 20 वर्षीय सरनजीत कौर हैं। इकलौते भाई की मौत से दोनों बहनों और मां मनजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरेंद्र के विवाह की बातचीत चल रही थी।
खन्नौत पुल के पास मिला क्षत-विक्षत शव
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र में खन्नौत पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद वाहनों के गुजरने से शव के बुरी तरह कुचल जाने की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसआई मनोज कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन शिनाख्त होने लायक कुछ नहीं मिला।