फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रात में मौसेरी बहन की शादी से लौट रहा था बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में हो गई मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद इलाके में मौसेरी बहन की शादी से घर लौट रहा बाइक सवार युवक पुलिया से 12 फुट नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। रातभर उसका शव वहीं पड़ा रहा, सुबह सड़क से राहगीर गुजरे तो शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में बरेली हाईवे से बुधुआना जाने वाले रोड पर गांव अकाखेड़ा के पास बाइक समेत पुलिया के नीचे गिरे थाथरमई गांव निवासी 42 वर्षीय रामकुमार की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात में हुआ। रविवार सुबह लोगों की जानकारी हुई। रामकुमार पशुओं से फसलों की रखवाली करने के लिए रिश्तेदारी से घर जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

 
जलालाबाद क्षेत्र के गांव थाथरमई निवासी रामकुमार कुशवाहा अपने मौसा खुशीराम की बेटी की शादी में शामिल होने परिवार समेत शनिवार को बिल्हा गांव गए थे। रात करीब 11 बजे वह अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। रामकुमार के चचेरे भाई शिवओम ने बताया कि उनके गांव में छुट्टा पशु बड़ी तादाद में हैं। इस कारण रात में फसलों की रखवाली करना होती है। बताया कि इसी कारण रामकुमार पत्नी व बच्चों से सुबह आकर ले जाने की बात कहकर रात में बाइक से अकेले ही घर के लिए चल दिए थे। 

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: टेंपो पलटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में गांव अकाखेड़ा के आगे बनी पुलिया पर रामकुमार बाइक समेत किसी तरह नीचे जा गिरे। पूरी रात वहीं पड़े रहे। रविवार को सुबह सात बजे उधर से गुजरे किसी राहगीर ने शव पड़ा देखा। मृतक की रिश्तेदारी बिल्हा में खबर भिजवाई। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें