बंडा। लॉकडाउन के बीच इलाहाबाद से घर जा रहे श्रमिक ट्रॉली पलटने से घायल हो गए थे। इनमें से एक श्रमिक की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई है।
बंडा के गांव बैवहा और सिकरहनिया के 12 श्रमिक मजदूरी करने इलाहाबाद गए थे। मंगलवार को इलाहाबाद से 12 मजदूर पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना लेकर मकसूदापुर चीनी मिल जा रहा था। पुवायां से पैदल बंडा जाते समय श्रमिकों को गांव सबली कटेली के टोल प्लाजा के पास गन्ने से भरी ट्रॉली मिली तो सभी उस पर बैठ गए थे।
रास्ते में गांव बसंतापुर के पास ट्रॉली पलटने से श्रमिक घायल हो गए। मामूली घायल नौ लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। गांव बैवहा निवासी रजनीश, श्रीपाल और गांव सिकरहना निवासी सूरजपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जिनमें 28 वर्षीय श्रीपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। संवाद