फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से लौटे तबलीगी जमात में शामिल लोगों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हजारों लोगों में 74 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद देश भर में हड़कंप मचा है। तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की तलाश में शाहजहांपुर में मदरसों और मस्जिदों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि इस दौरान ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं मिला लेकिन जानकारी अब भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में हड़कंप मचा रखा है। ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना संक्रमण की खबर से देश भर में हड़कंप मच गया है। पूरे देश में जमात में शामिल लोगों की तलाश शुरू की गई है। यूपी के 19 जिलों से लोग भी इसमें शामिल थे। शासन स्तर से जो सूची जारी की गई है, उसमें शाहजहांपुर का नाम नहीं है। मगा एहतियात के तौर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात जिले में सर्च अभियान चलाया। चौक कोतवाली पुलिस ने मंडी मोड़, चौक, आदि स्थानों पर स्थित मदरसों और मस्जिदों में जाकर जांच की। वहीं सदर पुलिस ने जलालनगर, महमंद जलालनगर, हद्दफ, उस्मानबाग क्षेत्र में स्थित मदरसों और मस्जिदों में चेकिंग अभियान चलाया। इन स्थानों पर तब्लीगी जमात में शामिल होने वाला कोई भी नहीं मिला। इसके अलावा एहतियात के तौर पर पुलिस टीमें अभी भी तब्लीगी जमात के बारे में जानकारी जुटा रही है।
एहतियात के तौर पर चौक और सदर कोतवाली क्षेत्र में दिखवा लिया गया है। यहां निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने वालों में कोई नहीं मिला है। एहतियातन और भी जानकारी की जा रही है। - दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें