फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जानवरों से सुरक्षा के लिए खेत में लगे कंटीले तार से कटा युवक का गला, मौत, दो अन्य घायल

Tue, 30 Mar 2021 05:32 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
कंटीले तारों की बाड़ से उलझकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई कंटीले तारों की बाड़ से उलझकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। नाराज परिजनों ने खेत स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुला। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव बादशाह नगर निवासी सचिन (25) अपने साले अजीत (17) व अपने एक साथी विपिन (20) के साथ रोजा क्षेत्र में स्थित अपने ससुराल अटसलिया गांव आ रहा था। 

सोमवार दोपहर दो बजे सुजातपुर और जलालपुर गांव के बीच पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रिफाकत खां के खेत में लगे कंटीले तारों की बाड़ में जा घुसी। इससे बाइक चला रहे सचिन का गला बुरी तरह से कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सचिन का शव रखकर लगभग एक घंटे तक जाम लगाए रखा। 

सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर, सीओ सदर और थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह आदि मौके पर पहुंचे। काफी देर तक परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने खेत स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन सचिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। 

पुलिस ने खेतस्वामी रिफाकत खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विपिन का इलाज गांव में ही चल रहा है। सचिन का एक साल का बेटा है। वहीं पत्नी विनीता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें