फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : भैंसा गाड़ी पर बैठा कर निकली लाट साहब की सवारी, हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी

Mon, 29 Mar 2021 05:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
लाट साहब का जुलूस निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हजारों हुरियारों की भीड़ के साथ सोमवार को लाट साहब का जुलूस परंपरागत ढंग से पूरी शान से निकला। शांतिपूर्वक जुलूस संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की बड़ी सांस ली।
विज्ञापन


शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र में लाट साहब का जुलूस फूलमती मंदिर में पूजा अर्चना से शुरू हुआ। लाट साहब को एक भैंसा गाड़ी में तख्त पर हेलमेट पहनाकर बैठाया गया था। 

जुलूस कोतवाली पहुंचा जहां परंपरा के मुताबिक कोतवाल ने लाट साहब को सलामी दी। कोतवाल प्रवेश सिंह ने सालभर में क्षेत्र में हुए अपराधों की रिपोर्ट लाट साहब को दी। कोतवाल ने लाट साहब को उपहार दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद जुलूस चार खंबा, केरूगंज से होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। यहां मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद जुलूस बंगला सरोदी मोहल्ले के पास समाप्त हो गया। एसपी एस आनंद ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। जुलूस की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया था। कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें