शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में रविवार तड़के ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक का सिर ट्रक के पहिये से कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उनके पास से मिले आधार कार्ड के जरिये मृतक की पहचान बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा निवासी 22 वर्षीय विपिन भारद्वाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रविवार को तड़के बाइक सवार युवक शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। मीरानपुर कटरा में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। ट्रक के पहिया से युवक का सिर कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस को युवक के पास से दो आधार कार्ड मिले। उसके जरिये परिजनों से संपर्क साधा गया। तब उसकी पहचान विपिन भारद्वाज के रूप में हुई है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।