ससुराल वालों ने की शिनाख्त
रात करीब आठ बजे सुशील घर से चला गया। सोमवार सुबह लोगों ने शव देखने पर पुलिस को सूचना दी। सुशील के ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। सुशील के पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी हैं। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पत्नी से रविवार शाम कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद सुशील घर से चला गया था। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।