शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में एक युवक शनिवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि युवक के खिलाफ उसकी भाभी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे थाने बुलाया, लेकिन कार्रवाई के डर से टावर पर चढ़ गया।
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में भाभी की तरफ से दर्ज कराए मामले के बाद आरोपी युवक थाने पहुंचने के बजाय चांदापुर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने करीब दो घंटे के बाद उसे उतार कर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी के रहने वाले युवक के भाई का निधन हो चुका है। उसके अपने भाभी से प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक ने भाभी को शादी का झांसा दिया था। अब युवक दूसरी जगह पर शादी कर रहा था। मामले में युवक के खिलाफ उसकी भाभी ने सेहरामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी को बुलाया था थाने
पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए पीड़ित महिला और आरोपी को शनिवार सुबह पुलिस ने बुलाया था। युवक थाने आने के बजाए चांदापुर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से कूद जाने की धमकी दी। सूचना पर सेहरामऊ दक्षिणी और चौक कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे के बाद आरोपी को टावर से उतारा जा सका।