फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हत्या की कोशिश का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पत्नी के प्रेमी को मारी थी गोली

Sat, 09 May 2026 10:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस की एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अवैध संबंध के चलते एक युवक को गोली मारी थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जनपद में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से हत्या की कोशिश का आरोपी घायल हो गया। यह मुठभेड़ जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप शनिवार सुबह हुई। इस दौरान आरोपी की चलाई गोली सिपाही शुभम के दाहिनी हाथ को छूते हुए निकल गई। वहीं घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

 
छह मई को जलालाबाद थाने में एक व्यक्ति ने बेटे को जान से मारने के लिए गोली मार देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में कांट के सौदपर निवासी अवनीश का नाम सामने आया। शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने पलहरई से गंगा एक्सप्रेसवे पर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने आरोपी को देखकर रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक को मोड़कर  भागने लगा। 

पत्नी के प्रेमी को मारी थी गोली 
बाइक स्लिप होने के चलते वह गिर गया और पुलिस पर फायर करने लगा। उसकी गोली से सिपाही शुभम बाल बाल बच गए। इस बीच पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। आरोपी अवनीश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अमित नाम के युवक से संबंध हो गए थे। इसलिए उसने अमित को रास्ते से हटाने के लिए सिर में गोली मारी थी और मरा समझकर भाग आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें