फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा पुलिस से प्रताड़ित होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, CBI बुलाने की कर रहा मांग; पुलिस मनाने में जुटी

Thu, 09 Jul 2026 11:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक टावर पर चढ़ गया। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। पुलिस लगातार उसे समझाकर नीचे उतरने की अपील करती रही, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछियानीखेड़ा डिग्री कॉलेज परिसर के पास बृहस्पतिवार रात मीरानपुर कटरा निवासी आकाश यादव करीब 150 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने हरियाणा पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पुलिस से विश्वास उठ गया है। इसलिए उसके मामले की सीबीआई जांच की जाए। रात करीब दस बजे तक पुलिस उसे मनाने में जुटी रही।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक टावर पर चढ़ गया। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। पुलिस लगातार उसे समझाकर नीचे उतरने की अपील करती रही, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। इस पर क्राइम इंस्पेक्टर सुनील यादव ने फोन से उससे बात की। उसने बताया कि वह हरियाणा में काम करता है। उसके एक साथी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसने हरियाणा पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसे भगा दिया गया। उसने बताया कि वह टॉवर में खाने-पीने का सामान, सल्फास की गोलियां और एक पिस्टल भी लेकर गया है। रात दस बजे तक युवक टॉवर से नहीं उतरा था। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पुलिस आकाश को टावर से सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुटी थी। युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें