फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के 18 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस उपचार, मिले योजना के कार्ड

Thu, 09 Jul 2026 03:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस योजना से शिक्षकों और उनके परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को बांटे कार्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शिक्षकों का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षकों व उनके परिवारों की चिकित्सा संबंधी चिंताओं में कमी आएगी। उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में बेहतर उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन


वह गन्ना शोध परिषद के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री ने विद्यार्थियों को यूनीफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी आदि के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की। राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार ने कहा कि यह योजना शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों कार्मिकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

18,806 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 
डीएम ने बताया कि जनपद में 6,542 शिक्षक, 3,782 शिक्षामित्र, 666 अनुदेशक, 7,625 रसोइया, 51 विशेष शिक्षा शिक्षक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 130 शिक्षक समेत कुल 18,806 कार्मिकों को योजना से लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से जनपद के विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 26.5 करोड़ रुपये की धनराशि प्रेषित की जा रही है। 
विज्ञापन

अतिथियों ने शिक्षक सुशील गुप्ता, राजकुमार तिवारी, विनायक मिश्रा व मगरे लाल को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक अरविंद सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम, डीआईओएस हरवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें