फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेड़ पर लिपटा था आठ फुट लंबा अजगर... ग्रामीणों के उड़े होश, युवक ने ऐसे पकड़ा; देखें वीडियो

Fri, 20 Jun 2025 02:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

खुटार के गांव कुइयां निवासी अवधेश कुमार के खेत में पेड़ पर अजगर लिपटा दिखने पर लोगों की भीड़ लग गई। वनकर्मियों ने सांप पकड़ने में एक्सपर्ट सूरज को बुलाया। सूरज ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर वनकर्मियों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
पेड़ पर लिपटा था अजगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में गांव कुइयां निवासी अवधेश कुमार के खेत में पेड़ पर करीब आठ फुट लंबा अजगर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन

पेड़ पर लिपटा अजगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए थे। अवधेश कुमार के गन्ने के खेत की पेड़ पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ पर अजगर को एक टहनी से लटका देख लोग हैरान रह गए। उन्होंने गांव में खबर की तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। सात से आठ फुट लंबे अजगर को देखने के लिए कुइयां और आसपास के गांवों के लोग भी आ पहुंचे और अजगर का वीडियो बनाने लगे। 

सूरज नाम के युवक ने पकड़ा अजगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजगर होने की सूचना वनकर्मियों को भी दी गई। सूचना पर वनरक्षक संतोष गौड़, अशोक वाजपेयी, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों को पेड़ से दूर हटाया। इसके बाद वनकर्मियों ने गांव लक्ष्मीपुर से सांप पकड़ने में एक्सपर्ट सूरज कुशवाहा को मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन

जंगल में छोड़ा गया अजगर 
सूरज ने अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर वनकर्मियों को सौंप दिया। इसके बाद वनकर्मी अजगर को खुटार रेंज के फत्तेपुर वन क्षेत्र में ले गए और छोड़ दिया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि गांव कुइयां में अजगर देखे जाने की सूचना पर वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया है। बारिश के कारण सांप बिलों से निकल आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें