फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साथ बैठकर शराब पी, मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद तो युवक को मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Mar 2025 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में होली से एक दिन पहले युवक की हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी पन्नघाट में युवक पंकज की हत्या मोबाइल फोन के मामूली विवाद में डंडे से पीटकर कर दी गई थी। पुलिस ने एक नामजद और जांच में सामने आए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पंकज कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। गांव बेला पहाड़ा का अंग्रेज सिंह पंकज के साथ कंबाइन पर फोरमैन का काम करता था। 13 मार्च को दिन में 11 बजे पंकज अंग्रेज सिंह से मिलने गया था। देर रात तक पंकज वापस नहीं आया तो पंकज के पिता जगदीश अपने छोटे पुत्र रजनीश के साथ पंकज को तलाश करते हुए अंग्रेज सिंह के घर पहुंचे। 

अंग्रेज सिंह ने उनको बताया कि उसने मोबाइल की लोकेशन चेक की है। पंकज रघुनाथपुर बेला पहाड़ा वाले कच्चे रास्ते पर है। इसके बाद रजनीश और अंग्रेज सिंह पंकज की तलाश करते हुए उसके बताए स्थान पर पहुंचे तो वहां रिंकू के खेत में पंकज का शव पड़ा मिला था। जगदीश ने अंग्रेज सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस सेल और खुटार पुलिस ने जांच शुरू की तो अंग्रेज सिंह के साथ ही मूल रूप से बंडा की रामनगर कॉलोनी और वर्तमान में गांव रघुनाथपुर के रामबरन का नाम भी हत्या में सामने आया। 

विज्ञापन

आरोपियों ने जेब से निकाल लिया था फोन 
सोमवार को पुलिस ने अंग्रेज सिंह और रामबरन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पंकज का मोबाइल, खून सना लोअर, हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में अंग्रेज सिंह और रामबरन ने बताया कि उन्होंने पंकज के साथ शराब पी थी। इस दौरान रामबरन ने पंकज की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया था, इसको लेकर तीनों में झगड़ा हो गया था। 

विवाद होने पर अंग्रेज सिंह और रामबरन ने पंकज की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए रास्ते में पंकज की बाइक के ऊपर शव को डाल दिया था। अंग्रेज सिंह पर पहले से अवैध शराब रखने, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दहेज हत्या, बलवा, अवैध शराब बनाने सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। रामबरन पर भी दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत पुवायां थाने में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें