तिलहर। कांट क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी मुखिया यादव ने अपने 20 वर्षीय पुत्र शोविंद यादव की मौत को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ढकिया रघा गांव के एक युवक ने उनके पुत्र को अपनी बहन के जन्मदिन के बहाने शुक्रवार को बुलाया था। उनका आरोप है कि शनिवार को कठिना नदी के पास ले जाकर उनके पुत्र को नदी में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद