फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Sat, 19 Apr 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहा पर ममजा बनर्जी का पुतला फूंकते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को सौंपा। इसमें हिंदुओं के पलायन को रोकने व ममता सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने वक्फ कानून लागू न करने की बात कही। इसके बाद मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों में प्रदर्शन किए गए। इस दौरान हिंसा की गई। उपद्रवियों ने प्रदर्शन के दौरान बम फेंके और गोलीबारी की। हिंदू परिवार वहां से पलायन करने के लिए मजबूर हैं। हिंसा को संज्ञान में लेकर कठोर कार्रवाई की जाए।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, दानवीर सिंह, रवि गंगवार, हिमांशु गुप्ता, कार्तिक कश्यप, भानु प्रताप वर्मा मौजूद रहे।
राष्ट्रपति शासन की मांग- तिलहर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम नगर अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से वहां राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग की। कुलदीप राजपूत, शोभित राठौर, अनुज तोमर, डॉ सुधीर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें