फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण और लिंग भेद मिटाने को आगे आएं

Sun, 29 Mar 2015 10:44 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद कृष्णाराज ने कहा कि युवा वर्ग कुपोषण, अशिक्षा और लिंग भेद के खिलाफ अभियान चलाकर गांव ही नहीं देश को बचा सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज और राष्ट्रहित में अपनी महती भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

सांसद नेहरू युवा केंद्र की ओर से गन्ना किसान संस्थान में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। कृष्णा राज ने कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। इसलिए युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने दायित्वों को समझें और कुपोषण, अशिक्षा, लिंग भेद के खिलाफ आवाज उठाएं। लड़कियों की क्षमताओं को कमतर नहीं आंकना चाहिए। संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का मार्ग दर्शन युवाओं के लिए हितकारी है। इस दौरान उन्होंने गन्ने की नई प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी रमेश भइया ने कहा कि कुपोषण और बेटी बचाओ आंदोलन में युवाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करनी चाहिए, जिससे इन योजनाआें का उद्देश्य पूरा हो सके। इससे पूर्व केंद्र के जिला युवा समन्वयक राजेंद्र राजन ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विभिन्न युवा मंडलों ने हस्त निर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाए। इस मौके पर सांसद ने युवा कृति नामक प्रदर्शनी में लगे प्रत्येक स्टाल को केंद्र की ओर से 500 रुपये नगद राशि तथा खेल सामग्री देकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। सर्वेश वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अरविंद मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव मिश्रा, राम किशोर, विपिन मिश्रा, कौशलेंद्र भदौरिया, रवि यादव, अवधेश दीक्षित, राजेश चंदेल, सुशील शुक्ला, राखी शर्मा, मीरा, तरन्नुम जहां, संजीव कुमार, स्नेह कुमार, उदित प्रकाश, अरविंद कुमार, रजनीश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें