फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्घि योजना से बनाएं बेटी का भविष्य

Sat, 28 Mar 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेटियों का भविष्य बनाने के लिए चिंतित लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलकर आसान किश्तों में धनराशि जमा करके एक मोटी रकम एकत्रित की जा सकती है। इस पर जमाकर्ता को चक्रवृद्धि ब्याज भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक एसके त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत ही डाकघरों में ये योजना चलाई गई है। बताया कि इस योजना के तहत एक हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वार्षिक जमा किया जा सकता है। कहा कि इसमें धनराशि रोजाना, साप्ताहिक, मासिक, वार्षिक किसी भी रूप में जमा कर सकते हैं। इस योजना में 10 वर्ष की बेटी होने तक ही खोला जा सकता है।
त्रिवेदी ने कहा कि इस योजना के तहत देश भर में केवल एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। साथ ही एक अभिभावक अधिकतम दो बेटियों के खाते ही खुलवा सकता है। इस दौरान निरीक्षक डाकघर दक्षिणी सुबोध कुमार, आनंद अग्रवाल, एसके सोलंकी, ओपी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें