फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मलेरिया की दस्तक...अब तक मिले चार मरीज, बचाव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी होने के बावजूद मच्छरों ने हमला शुरू कर दिया है। जिले में जनवरी से अब तक चार मरीज मिले हैं। दूसरी ओर मलेरिया से बचाव के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) को प्रशिक्षण देने की तैयारी की गई है। विभाग के पास जांच के लिए किट भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव होने के साथ ही मच्छर भी डंक मारने लगे हैं। 20 डिग्री तापमान के बाद भी मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। मच्छरों ने हमला शुरू कर दिया है। जिसके चलते लोग जनवरी से अब तक चार मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि अब तक मिले मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
मलेरिया से बचाव के लिए 21 फरवरी से दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच कर लक्षण मिलने पर उपचार को शुरू किया जाता है। नियमित दवा खाने से मरीज स्वस्थ हो जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास दो लाख जांच किट उपलब्ध हैं, जिसे सीएचसी-पीएचसी पर मांग के अनुरूप दिया जाता है।
विज्ञापन


मलेरिया के सामान्य लक्षण
तेज बुखार और सर्दी लगना, सिरदर्द और शरीर में तेज दर्द, मांसपेशियों में दर्द होना। बुखार कम होने पर पसीना आना। कमजोरी और सामान्य अस्वस्थता। पाचन संबंधी समस्या भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें