शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बीच सामान्य से तेज पछुआ हवा चली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मौसम में बदलाव हो रहा है। अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि हो रही है। वायुदाब बढ़ने से तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।
फरवरी माह में सामान्य अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। पछुआ हवा सामान्य से पांच से 10 किमी प्रति घंटा अधिक रफ्तार चल रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ सामान्य से तेज हवा चलने का अनुमान है।