शाहजहांपुर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शनिवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें समितियों के माध्यम से सामुदायिक आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल को सुचारू व प्रभावशाली तरीके से संचालित करने, समस्याओं के निस्तारण तथा अन्य वार्डों में भी समितियों की क्रियाशीलता पर चर्चा की गई।
महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि शहर की स्वच्छता के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के साथ ही घरों से सूखा व गीला कूड़ा अलग लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। घरों व प्रतिष्ठानों में स्वयं कंपोस्ट बनाने के लिए कंपोस्टर की उपलब्धता तथा इसको लेकर लोगों को जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। इस बीच हर घर सब्जी अभियान को मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रयासों से अवगत कराया गया।
शहर में स्वच्छता एवं सुंदरता के पायदान पर आदर्श के रूप में स्थापित करने के लिए उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में ईटीसी मिशन सुनहरा कल के पदाधिकारी आदिल, लोकेश, परितोष, डीपीएम सैफ सिद्दीकी, शिवा सक्सेना आदि मौजूद रहे।