फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाईघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Wed, 14 Jan 2015 11:57 PM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और मकर संक्रांति पर्व पर ढाईघाट पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। बृहस्पतिवार को भी पर्व होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बुधवार को कम रही। फिर भी लगभग बीस हजार श्रद्धालुओं ने गंगामइया में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। कड़ाके की ठंड के बाबजूद गंगातट पर कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं ने सुबह की किरण फूटने से पहले ही हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा स्नान कर साधू-संतों और गंगा पुरोहितों को खिचड़ी व तिल के लड्डू दान किए। बृहस्पतिवार को वहां जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह व अन्य कई सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



पर्व पर मेले की सुरक्षा को डटे रहे अधिकारी
मकर संक्रान्ति पर्व पर मेले में व्यवस्था और सुरक्षा बनाये रखने के लिए एसडीएम जंगबहादुर सिंह यादव, सीओ अशोक कुमार सिंह व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पीके सक्सेना पूरे दिन मेले में डटे रहे।
विज्ञापन



गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूबे
गंगा मइया का जलस्तर बढ़ जाने से गंगा घाट डूब गये। इस कारण जिला पंचायत प्रशासन को स्नानर्थियों के सुरक्षित स्नान के लिए गंगा में बेरीकेटिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें