फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरीकरण में गुणवत्ता बेहतर रखें : विधायक

विज्ञापन
कैमहरिया में आईटीआई परिसर में निर्माण सामग्री देखते विधायक। स्रोत : विधायक प्रतिनि​धि
विज्ञापन
खुटार। विधायक चेतराम ने बुधवार को गांव कैमहरिया में राजकीय आईटीआई भवन की मरम्मत और नए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव कैमहरिया में कई एकड़ की भूमि पर बना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन बनने के बाद से आज तक चालू नहीं हो सका है। शिक्षण कार्य न होने और देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो चला है। विधायक चेतराम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता देखी। उपयोग में लाई जा रही सरिया, ईंट, मौरंग, बजरी की गुणवत्ता ठीक न होने पर मरम्मत कार्य मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी देख ठेकेदार को फटकार लगाई और परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि मरम्मत और सुंदरीकरण के बाद आईटीआई में शिक्षण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ आईटीआई के प्राचार्य अरविंद कुमार, यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर बजरंग प्रसाद, उपनिदेशक रामप्रकाश, गोपाल शर्मा, मेहराजुद्दीन, बकाउल्ला, कृष्ण मुरारी, सुभाष यादव, अश्वनी यादव, अमलेश, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें