दिल्ली में टूर्नामेंट जीतने के बाद खुशी जाहिर करतीं महिका खन्ना। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित महिला एआईटीए एक लाख टेनिस टूर्नामेंट के एकल व युगल वर्ग का खिताब शाहजहांपुर की महिका खन्ना ने जीता। उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
गगन खन्ना की बेटी महिका खन्ना ने चार से आठ अगस्त के मध्य दिल्ली के आरके खन्ना स्टेडियम में हुए टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया था। एकल वर्ग में महिका खन्ना ने दिल्ली की वैष्णवी सिंह, गुजरात की दिव्या, मणिपुर की जिनोफर, दिल्ली की रिया और जीतेश को हराया।
युगल वर्ग में महिका ने हरियाणा की जसमीन रावत और दिल्ली की जितेश कुमारी को 6-4 व 7-5 के सेट में हरा दिया। एकल व युगल वर्ग की विजेता महिका खन्ना को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्हें लॉन टेनिस में जिले का नाम रोशन करने पर जनपद रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।