फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा भी निकाली गई

विज्ञापन
खुटार में वाल्मीकि शोभायात्रा में लव-कुश के प्रतिरुप। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंडी और निशात रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में वाल्मीकि समाज की ओर से वजीरगंज से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इससे पहले महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा कटिया टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई। रैली की व्यवस्था में राजीव एडवोकेट,गंगाराम प्रेमी, सचिन प्रेमी, सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि का सहयोग रहा।
-
महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव की जयंती मनाई
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सुशील कुमार भारती के चेंबर में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संवाद
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
बंडा। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभायात्रा में भगवान महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए। राहुल सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र गुप्ता का सहयोग रहा। तिलहर में मोहल्ला इमली से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन हाजरा बेगम और व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि ने फीता काटकर किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता मौजूद रहे। अल्हागंज में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से मोहल्ला शिवपुरी से शोभायात्रा निकाली गई। कांट मेंमदनापुर रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।
-

पुवायां, खुटार और जलालाबाद में भी निकाली गईं शोभायात्राएं

पुवायां। निगोही रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा राजीव चौक होते हुए कुरगंजा में वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई। नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, अध्यक्ष संजय वाल्मीकि का सहयोग रहा। खुटार के मोहल्ला कोट में ओमप्रकाश के घर के पास से शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, विजय शंकर अवस्थी, चेयरमैन मैना देवी के पति बाबूराम आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में वाल्मीकि युवा शक्ति मंच की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने शुभारंभ किया। विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ.ब्रजेश गुप्ता, आलोक शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

खुटार में वाल्मीकि शोभायात्रा में लव-कुश के प्रतिरुप। संवाद

खुटार में वाल्मीकि शोभायात्रा में लव-कुश के प्रतिरुप। संवाद

खुटार में वाल्मीकि शोभायात्रा में लव-कुश के प्रतिरुप। संवाद

खुटार में वाल्मीकि शोभायात्रा में लव-कुश के प्रतिरुप। संवाद

खुटार में वाल्मीकि शोभायात्रा में लव-कुश के प्रतिरुप। संवाद

खुटार में वाल्मीकि शोभायात्रा में लव-कुश के प्रतिरुप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें