फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेता व एफसीआई डायरेक्टर समेत चार लोग सपा में हुए शामिल

विज्ञापन
लखनऊ में सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव के साथ सपा में शामिल होने वाले नेता। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव से पहले ही दल-बदल की राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में भाजपा नेता और एफसीआई डायरेक्टर प्रदीप पांडेय समेत चार प्रमुख लोग पार्टी में शामिल हो गए। प्रदीप पांडेय पूर्व में सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रेसवार्ता के समय गौरव सागर का परिचय सांसद अरुण सागर के भांजे के रूप में कराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 से 2014 तक सपा में जिलाध्यक्ष रहे प्रदीप पांडेय ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। मूलरूप से भदोही के रहने वाले प्रदीप पांडेय ब्राह्मणों के नेता रहे हैं, साथ ही अन्य बिरादरी में भी पकड़ है। वह 2007 में सपा से नगर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
चुनाव से पहले उन्होंने पुराने घर में वापसी कर सभी को चौंका दिया है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि लखनऊ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने प्रदीप पांडेय, तिलहर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी, बसपा के तिलहर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमाकांत गौतम और गौरव सागर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के सामने गौरव सागर का परिचय शाहजहांपुर के लोकसभा सांसद अरुण सागर के भांजे के रूप में कराया गया। सपा प्रमुख ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर आंवला लोकसभा सीट से सांसद नीरज मौर्या, पूर्व विधायक रोशन लाल, राजेश यादव, रणंजय यादव आदि मौजूद रहे।

प्रदीप पांडेय पूर्व में सपा में रहे हैं। उन्होंने घर वापसी की है। निश्चित ही इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। संगठन का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर लोग उससे किनारा कर रहे हैं।
-तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा

भाजपा में काम करने का मौका नहीं मिला। वहां कार्य करने के बजाय मंच पर बैठने वाले ज्यादा लोग हैं। सपा में जहां से संघर्ष का कार्य रोका था, वहीं से आगे बढ़ाएंगे। संगठन के लिए काम करेंगे।

- प्रदीप पांडेय

गौरव सागर मेरा भांजा नहीं है। उसे मैं व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता हूं। न ही वह मेरा रिश्तेदार है। हमारे नाम का प्रयोग कर छवि को धूमिल किया जा रहा है। करीब दस साल पहले भी इस शख्स ने हमारे नाम का गलत इस्तेमाल किया था। भविष्य में ऐसे गलत प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

-अरुण सागर, सांसद

भाजपा एक परिवार है और यहां पर सभी का सम्मान है। लोकतंत्र में कोई किसी भी पार्टी में जा सकता है।
-शिल्पी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष-भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें