जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चल रहे खेलो भारत आयाम के तहत शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें विद्या मंदिर की महाराणा प्रताप टीम विजयी हुई। शहीद भगत सिंह टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि तथा तहसीलदार अनुराग दुबे व विशिष्ट अतिथि व भाजपा के नगर उपाध्यक्ष केशव मिश्रा, काॅलेज प्रबंधक कृष्ण पाल सिंह ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश सहमंत्री संजय गुप्ता, डिवीजन संयोजक जितेंद्र पाल, नगर मंत्री शिव सक्सेना, जिला मीडिया संयोजक जय श्रीवास्तव, नगर सहमंत्री बाबू टाटा व शिवांश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद