फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राइजिंग स्टार ने बहादुर टाइटन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पाेर्टिंग के तत्वावधान में स्व. विक्रम बतरा कारगिल शहीद मेमोरियल टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार क्लब ने बहादुर टाइटन को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कैंटोंमेंट मैदान पर बहादुर टाइटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। इसमें सुमित दास ने 48 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार के गेंदबाज सूरज प्रकाश ने दो और शालू ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार की टीम ने चार विकेट से मैच को जीत लिया। रियान ने 27 और सूर्य प्रकाश ने 32 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सूरज प्रकाश रहे। स्कोरिंग मयूर खन्ना ने की। टूर्नामेंट के आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि शनिवार को लखीमपुर व एलाइड अकादमी के बीच मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें