शाहजहांपुर में जय भारत संस्था के कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को सम्मानित करतीं भाजपा महानगर अध्
शाहजहांपुर। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था जय भारत की ओर से आयोजित 20वें महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव का शनिवार को संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस बीच मेधावियों, प्रतियोगिता के विजेताओं और समाजसेवा करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना और लोकनृत्य प्रस्तुत कर किया। आर्य महिला इंटर कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल, ऑल सेंट स्कूल, वीडीएफ कॉन्वेंट, बिहारी लाल सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. एम. लाल मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने लखीमपुर खीरी के जसपाल सिंह पाली को संस्था का सर्वोच्च सावित्री अलंकरण प्रदान किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के 165 विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार सिंह डॉ. सुरेश मिश्रा, डॉ. एसपी मिश्रा, रामचंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे।