फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंब्रिज काॅन्वेंट स्कूल में मनाया नवदुर्गा उत्सव

विज्ञापन
पुवायां में कैंब्रिज कांवेंट स्कूल में नव दुर्गा उत्सव पर सजाई गई झांकी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
पुवायां (वि)। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्र के उपलक्ष्य में नवदुर्गा उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के बच्चों का मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को धारण करना रहा। सुंदर वेशभूषा और मनमोहक भाव-भंगिमाओं में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। सिद्धिका ने माता सिद्धिदात्री, अपर्णा ने माता महागौरी, अनिका ने माता चंद्रघंटा, अन्वी ने माता कालरात्रि, आरुषि ने माता ब्रह्मचारिणी, गौरांगी ने माता कात्यायनी व महिरा ने माता शैलपुत्री का स्वरूप धारण किया। समायरा ने माता स्कंदमाता, बनी ने माता कूष्मांडा का प्रतिरूप धारण कर शिक्षकों और स्कूल प्रबंधक की वाहवाही पाई। इस दौरान देवी स्वरूपों का पूजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें