अमर उजाला की ओर से खिरनीबाग जीआईसी मैदान में आयोजित महाचौपाल का बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज और जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार दोपहर को महाचौपाल में आईं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कहा कि अमर उजाला की महाचौपाल के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच सकेगी। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी सभी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है, लेकिन अमर उजाला ने सरकार का काम आसान किया है। इससे प्रधान, किसान, व्यापारी सहित सभी वर्गों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने इसे अमर उजाला की ओर से जन जागृति करना बताया।
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि महाचौपाल में जिले भर के प्रधान आकर योजनाओं का लाभ लें और उसे गांव के लोगों को बताएं। इससे ज्यादा लोग अमर उजाला की मुहिम का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने गांवों की खबरों को प्रमुखता से उठाया है, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया था। 18 फरवरी को महाचौपाल के समापन सत्र में प्रधानों के सामने अधिकारियों से इस बारे में जानकारी की जाएगी। डीएम ने कहा कि महिला प्रधान महाचौपाल में जरूर आएं और खुद ही सारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर गांव जाकर योजनाओं के बारे में जनता को बताएं और उन्हें लागू कराएं। भाजपा नेता बाबूराम गुप्ता, नवनीत पाठक, आशीष मैसी आदि ने भी लोगों से महाचौपाल का लाभ उठाने की अपील की। महाचौपाल में जिले भर से आए लोगों ने विभिन्न स्टालों पर जाकर उत्पादों की जानकारी ली।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मन मोहा
शाहजहांपुर। अमर उजाला की महाचौपाल में लीड कॉन्वेंट के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कालीबाड़ी खिरनीबाग के महाशक्ति महाविद्यालय के बच्चों ने उड़ीसा का भगवान जगन्नाथ की पालकी निकलने के समय होने वाला नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। गुरुनानक स्कूल की स्काउट गाइड टीम में शामिल शिवम, कैफ, नदीम, अमित, निहाल, अब्दुल रज्जाक, साक्षी, मोहिनी, अदिति, लक्ष्मी, फरहा ने अतिथियों का बैंड बाजों केे साथ स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
यूं ही उड़ जाएंगे 15 लाख रुपये
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानों की कम संख्या पर कहा कि इसमें प्रशासन की भूमिका भी ठीक नहीं लगती है। प्रधानों के नहीं आने का कारण जान पड़ता है कि उन्हें अमर उजाला की महाचौपाल के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार को प्रधानों के सामने बुलाकर कहा कि प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाना है, इसके लिए नवंबर 2017 में ही 15 लाख रुपये आए हैं, लेकिन ये 15 लाख रुपये यूं ही उड़ जाएंगे और प्रधानों को जानकारी तक नहीं दी जा रही है। उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि प्रशिक्षण में सभी प्रधानों को सूचना पहुंचनी चाहिए। 16 फरवरी को सदर तहसील के प्रधानों का प्रशिक्षण होगा। संबोधन के दौरान डीएम ने डीपीआरओ से प्रधानों की कम संख्या होने पर जानकारी की और निर्देश किए कि 16 से 18 फरवरी तक प्रधान महाचौपाल में पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाएं।
अमर उजाला के मंच से डीएम ने की घोषणा
अच्छे कार्य के लिए प्रतिमाह सम्मानित करेंगे एक प्रधान
शाहजहांपुर। जिलाधिकरी अमृत त्रिपाठी ने अमर उजाला महाचौपाल के मंच से घोषणा करते हुए कहा कि जिले में प्रतिमाह सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले एक प्रधान को चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। पहली बार उस प्रधान को सम्मानित किया जाएगा जो अपनी गांवसभा में 21 से 24 फरवरी तक लगने वाले पेंशन शिविर में सबसे ज्यादा दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन दिलवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद अगले माह मार्च में स्वच्छता अभियान के तहत सबसे पहले गांव को ओडीएफ घोषित कराने वाले प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गांव में ज्यादा और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य होने पर समाचार पत्र में खबर छपने पर डीएम की टीम गांव में सत्यता परखेगी और खबर सही पाए जाने पर संबंधित प्रधान को सम्मानित किया जाएगा।
मनरेगा के तहत पशुपालन के बारे में बताया
शाहजहांपुर। डीएम ने अमर उजाला की महाचौपाल में मनरेगा के तहत पशु पालन आदि के बारे में जानकारी दी। डीएम ने कहा कि लोगों को जानकारी है कि मनरेगा के तहत केवल कच्चा कार्य हो सकता है, लेकिन मनरेगा के तहत बकरी पालन, गोपालन, फल प्रसंस्करण आदि का कार्य भी किया जा सकता है। लोग योजना के बारे में जनकारी लें और इसका लाभ उठाएं।
सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी
शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने केंद्र सरकार की नमो केयर योजना के बार में बताते हुए कहा कि इससे कोई भी गरीब बीमारी के इलाज के लिए अपना खेत, मकान नहीं बेचेगा। सरकार इलाज की व्यवस्थाएं कराएगी। इसके अलावा गांवों में किसान हाट, मेगा फूड पार्क, कम लागत में खेती से किसानाें की आय दोगुनी की जाएगी।
मौके का लाभ उठाएं जिले के लोग
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा अमर उजाला ने जिले के लोगों को एक मौका दिया है। लोग महाचौपाल में आएं और सरकारी योजनाओं, कृषि स्टालों, देसी दवाओं के स्टालों सहित तमाम स्टालों में मिल रही छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के पास मौका है कि महाचौपाल में समस्याएं रखें और मौके पर मौजूद अधिकारी से उसका तत्काल निस्तारण कराएं। प्रधान योजनाओं को समझकर अपने यहां लागू करें।
महाचौपाल में आईं महिला प्रधान सम्मानित
शाहजहांपुर। महाचौपाल में महिला प्रधानों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिनिधि कार्यक्रमों में आएं, लेकिन महिला प्रधानों का साथ लेकर आएं। महाचौपाल में आईं मदनापुर ब्लॉक की गांवसभा वाजिदपुर की प्रधान रामदेवी, नेजा करनापुर की प्रधान भगवती देवी, चंदोखा की प्रधान राजबेटी, ददरौल ब्लॉक की गावंसभा मदारपुर अजवाबाद की प्रधान सोनी मिश्रा, गुबरसड़ा की प्रधान प्रेमवती और भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव पसगवां की प्रधान कुसुमा देवी को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज, डीएम अमृत त्रिपाठी ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
झूले, ऊंट की सवारी रहे आकर्षण के केंद्र
महिलाओं ने कपड़े, देसी दवाओं के स्टॉल पर की खरीद
शाहजहांपुर। महाचौपाल में बच्चों में अमर उजाला का कूपन लाकर झूलों का निशुल्क आनंद लिया और सजे धजे ऊंटों की सवारी की। मिक्की माउस, ट्रेन आदि पर भी बच्चों ने सवारी की। इससे बच्चे काफी खुश दिखे। महिलाओं ने हैंडलूम के कपड़े, जूते चप्पल, देसी दवाओं के स्टॉल पर जाकर खरीदारी की। किसानों ने जसवंत कृषि मॉल आदि पर जाकर नए कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी ली और उनके रेट आदि पता कर उत्पाद बुक कराए। महाचौपाल में कार, टेंपो, बाइक, स्कूटी, ट्रैक्टर आदि भी बुक कराए गए। स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएसएनएल सहित तमाम स्टालों पर लोगों की भारी भीड़ रही।
महाचौपाल मेें इनके लगे स्टॉल
शाहजहांपुर। अमर उजाला की महाचौपाल में टाइटल स्पॉन्सर नेव इंस्टीट्यूट, मेन स्पॉन्सर बीएल एग्रो, सिटी पार्क, जसवंत कृषि मॉल पुवायां, को स्पॉन्सर बैंक ऑफ बड़ौदा, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, एसोसिएट स्पॉन्सर रिलायंस पावर, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्ट्यूशन, ऑटो मोबाइल स्पॉन्सर एकेसी हुंडई, नाथ निशान, सुमित्रा हीरो, सहयोगी प्रतिष्ठान खुशलोक अस्पताल, वृंदावन ब्रेवरेजस, आयुष्मान फर्टिलाइजर, खंडेलवाल एग्रो इंडस्ट्रीज, कमला एग्रो इंडस्ट्रीज, बीवीवी केमिकल्स, नाथ निशान मोटर्स, सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कॉम्पीटेंट ग्रुप, ओम रेजीडेंसी, आसाम टी कंपनी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिद्ध विनायक हॉडा, अलीबाबा टेलीकॉम, कौशल्या एजेंसी, सांई अस्पताल, आदर्श मोटर्स, वंदना एक्सक्लूसिव, कीर्ति प्रभा इंटरप्राइजेज, री स्टार्ट, आरके ऑटो जोन, तत्वम फार्म, स्टारनेट, मेगा हैंडीक्राफ्ट, गोयल ऑटो कार्य प्रा. लि., फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिंदुस्तान फोर्स, स्चव्छ भारत मिशन ग्रामीण के स्टाल भी लगे।