फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को ले गई लखनऊ पुलिस, पत्नी ने दी अपहरण की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। लखनऊ के कृष्णा नगर थाने की पुलिस शनिवार को कमालपुर के युवक को पुलिस को बिना सूचना दिए पकड़ ले गई।
विज्ञापन

युवक की पत्नी ने एसपी, एसपी ग्रामीण, डीजीपी तक अपहरण की सूचना दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बंडा थाना प्रभारी को मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने रोड पर लगे सीसी कैमरे चेक किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इसके बाद दो सिपाही बंडा-पुवायां मार्ग पर लगे टोल प्लाजा पर पहुंचे और जांच की। पता चला की गाड़ी लखनऊ से आई थी। टोल प्लाजा क्रॉस करने पर फास्ट्रेक द्वारा जो पैसा काटा उसकी रसीद पुलिस कंट्रोल रूम भेजी गई। वहां से पता चला कि लखनऊ कृष्णा नगर पुलिस युवक को ले गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि लखनऊ पुलिस युवक को किसी अपराध में उठा ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें