फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखनऊ और लखीमपुर ने शानदार प्रदर्शन कर जीते मुकाबले

Thu, 11 Dec 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्रेमधर पाठक राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व. प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहले मैच में लखनऊ ने फर्रुखाबाद को आठ विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में लखीमपुर के बल्लेबाजों ने बहराइच को 48 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

कृभको खाद मैदान पर फर्रुखाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 78 रन बनाए। स्वास्तिक ने 23 और अभिषेक पाल ने 21 रनों की पारी खेली। लखनऊ की ओर से सजल वर्मा और यशवर्धन ने तीन-तीन विकेट व अभराज ने दो विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
सम्यक त्रिवेदी ने 41 व अभिषेक राय ने 33 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सजल वर्मा रहे। मैच के अंपायर विशाल वर्मा व तरुण कपूर रहे। स्कोरिंग मुनीष ने की।


दूसरा मैच रिलायंस के खेल मैदान पर खेला गया। मैच में लखीमपुर ने बहराइच को 48 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर ने 25 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन बनाए। श्रेष्ठ प्रताप ने 61 और सृजन ने 18 रन बनाए। बहराइच की ओर से अनुज ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में बहराइच की टीम 80 रन बनाकर आउट हो गई। लखीमपुर की ओर से तनु ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर शिशिर मल्होत्रा और मयंक राय रहे। स्कोरिंग आकाश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हितेश कुलश्रेष्ठ, आनंद पाठक, मसूद कमाल, कुलदीप बालियान, फिरोज खान, मनोज यादव, अमित चौधरी, अजय शर्मा, सुधांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें