फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस वितरकों की धांधली पर बरसे व्यापारी

Thu, 19 Mar 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी होने तक एजेंसी संचालकों द्वारा की जाने वाली धांधलियों को निशाने पर लेकर उत्तर प्रदेश पश्चिमी संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी बुधवार को प्रशासन पर खूब बरसे। उन्होंने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्री मांगपत्र और ज्ञापन देकर एलपीजी गैस वितरण की खामियां दूर कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष नवाब हसन अंसारी ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी वितरक पर्चियां जारी करने के बहाने उपभोक्ताओं को लाइनें लगाने पर मजबूर करके उनको परेशान कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष रजत खन्ना ने कहा कि तमाम उपभोक्ताओें के बैंक खातों में सब्सिडी आनी बंद हो गई, लेकिन गैस एजेंसी वाले पूछे जाने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे।
ज्ञापन में ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लॉक करके उपभोक्ताओं को परेशान करने संबंधी शिकायतों की जांच कर दोषियों को दंडित किए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन और सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता में दीपक तिवारी, मोहम्मद इरफान अंसारी, वेद प्रकाश गुप्त, अनिरुद्ध शुक्ला, पंकज सक्सेना, साजिद खां, विजय भारद्वाज, मुकेश गुप्ता, शिवओम चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें