फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी कैप्सूल को किया सीधा, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रविवार को हाईवे पर गांव भेदपुर के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से पलट गए एलपीजी से भरे कैप्सूल को क्रेन की मदद से उठाकर सड़क के किनारे रख दिया गया है। कैप्सूल के पलटने से गांव भेदपुर के लोगों में भय व्याप्त हो गया। बाद में लखीमपुर गैस प्लांट से आए मकैनिकों ने कैप्सूल की जांच की। कैप्सूल में कोई लीकेज न होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कैप्सूल के एक भाग के पहियों के निकल जाने के कारण कैप्सूल को लोहे के एंगल के सहारे खड़ा किया गया है। लगभग साढे़ 17 टन एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल की सुरक्षा के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके से नदारद है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लोनी से लखीमपुर जा रहा एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल हाईवे पर भेदपुर गांव के पास ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चाचा भतीजा घायल हो गए थे और गैस से भरा कैप्सूल सड़क पर पलट गया था और उसका अगला ड्राइवर का हिस्सा खेत में चला गया था। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड के लोगों ने पहुंचकर शाहजहांपुर से क्रेन मंगाकर कैप्सूल को सड़क से उठाकर सड़क के किनारे लोहे के एंगल के सहारे खड़ा कर दिया था।
टैंकर चालक प्रतापगढ़ निवासी मुनव्वर ने बताया की क्रेन से टैंकर को सीधा करके खड़ा करने के बाद रविवार को लखीमपुर गैस प्लांट से आए मैकेनिकों ने कैप्सूल की लीकेज की जांच की जिसमें वह ठीक पाया गया( उसके बाद शाम लगभग 4 बजे प्लांट के कर्मचारी पुलिस और फायर सर्विस के लोग यहां से चले गए थे। तब से आज सोमवार को दूसरे दिन तक वह कैप्सूल की रखवाली कर रहा है। अब कानपुर से मिस्त्री आ रहे हैं, वे इसे ठीक करेंगे तभी कैप्सूल आगे जाएगा। उसने बताया कि इस एलपीजी कैप्सूल में 17.6 टन गैस भरी हुई है।
विज्ञापन

आसपास के गांव वाले भयभीत
जिस समय गैस से भरा कैप्सूल जोरदार आवाज के साथ हाईवे पर गिरा तभी लगभग 100 गज की दूरी पर रहने वाले गांव भेदपुर के लोग सकते में आ गए। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। वे टैंकर से गैस रिसाव की आशंका से भयभीत हो गए। देर शाम जब लखीमपुर प्लांट से मैकेनिकों ने आकर कैप्सूल चेक किया तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दुर्घटना की सूचना पर मैं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया था। सीओ साहब भी पहुंचे थे। फायर बिग्रेड को भी बुलाया गया था। गैस प्लांट से आए लोगों ने कैप्सूल को चेक किया था कोई लीकेज नहीं निकली थी। क्रेन से उठाकर कैप्सूल को किनारे कर दिया गया था। कैप्सूल के ठीक पाए जाने पर पुलिस वापस आ गई थी, उसके बाद पुलिस की वहां कोई आवश्यकता नहीं थी इसलिए ड्यूटी नहीं लगाई गई। - सुनील अहलावत कोतवाल तिलहर।
-----
एलपीजी कैप्सूल के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मुझे प्राप्त हुई थी। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। उसमें किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं पाया गया। एसओ ने बताया था कि उसे कंपनी के लोग आकर ले जाएंगे। यदि कैप्सूल अभी तक वहां पर सड़क के किनारे हैं, तब सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। यदि पुलिस ने उसे सुरक्षा में नहीं लिया है तो यह पुलिस की लापरवाही है। - सौरभ गंगवार एसडीएम तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें