फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती को साथ ले जाने पर प्रेमी के चाचा की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहबरगंज में रविवार रात ​भिड़े दो पक्ष। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कस्बे के तहबरगंज मोहल्ले में युवती को ले जाने पर प्रेमी के चाचा रमेश कश्यप उर्फ मीठा (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने और पथराव से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रमेश के भाई गोविंद ने बताया कि तीन अक्तूबर को मोहल्ले की एक युवती उनके भतीजे रंजीत उर्फ संजीत के साथ घर आ गई थी। अगले दिन युवती के पिता ने रंजीत समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पांच अक्तूबर को युवती खुद थाने पहुंच गई, जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। गोविंद का आरोप है कि इसी बात को लेकर युवती के परिजन रंजिश मानते हुए धमकियां दे रहे थे।

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे रमेश के भाई नरेश कश्यप मोहल्ले की परचून की दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि वहां युवती के पिता सुरेश, राजपाल, सुखपाल, अन्नू और महिलाओं समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और बांके से उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर रमेश, नरेश की पत्नी हेमा व परिवार के अमित नरेश को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे रमेश, नरेश, अमित और नरेश की पत्नी हेमा देवी समेत कई लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई। दूसरे पक्ष से युवती के पिता और भाई भी घायल हुए हैं। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने बताया कि गोविंद की तहरीर पर छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से सुखपाल, राजपाल, सुरेश, नीतू और ममता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

6 माह से सुलग रही थी चिंगारी...श्रीराम शोभायात्रा के दौरान भी हुआ था विवाद
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के तहबरगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर छह महीने से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। रविवार रात रमेश पर जानलेवा हमले के दौरान आरोपी पुलिस से भी भिड़ गए थे। सूचना पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और गाली-गलौज की। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने रातभर दबिश दी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से ईंट, डंडा और बांका बरामद किया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट की बात सामने आई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि करीब छह माह पहले भतीजे संजीत और मोहल्ले की लड़की के बीच बातचीत की जानकारी होने पर उन्होंने लड़की के परिवार से दोनों को समझाने के लिए कहा था। गोविंद के अनुसार, लड़की ने बयान में संजीत के साथ स्वेच्छा से जाने की बात कही थी। इसके बाद से ही दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई थी। उनका आरोप है कि इसी रंजिश में रमेश की हत्या की गई।
गोविंद ने बताया कि 15 अक्तूबर को श्रीराम शोभायात्रा के दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने उनके तीन भाइयों को घेरकर मारपीट की थी। मामले में थाने में तहरीर भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गोविंद के मुताबिक, रविवार रात रमेश घर के पास परचून की दुकान पर गए थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर बांके से हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने छतों और गलियों से पथराव किया। इसमें गोविंद, नरेश, हेमा देवी, भूरी और अमित घायल हो गए।

पत्नी बोली- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद रमेश का शव घर पहुंचा तो पत्नी रीना बेसुध हो गईं। वह बार-बार कहती रहीं कि उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई, अब किसके सहारे जिऊंगी। परिजनों के अनुसार रमेश परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके पीछे बेटे अनुज, बेटी संध्या और दुधमुंही बेटी अंशिका की जिम्मेदारी रीना पर आ गई है।

पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-सौरभ दीक्षित, एसपी

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहबरगंज में रविवार रात भिड़े दो पक्ष। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Samvad

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहबरगंज में रविवार रात भिड़े दो पक्ष। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Samvad

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहबरगंज में रविवार रात भिड़े दो पक्ष। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Samvad

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहबरगंज में रविवार रात भिड़े दो पक्ष। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Samvad

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहबरगंज में रविवार रात भिड़े दो पक्ष। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Samvad

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहबरगंज में रविवार रात भिड़े दो पक्ष। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें