सिंधौली में श्रीराम लीला मंचन के दौरान दरबार का दृश्य। स्रोत: आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
सिंधौली। नखासा बाजार में रामलीला में सोमवार को वृंदावन धाम से आए श्री मुरली गोपाल दर्शन मंडली के संचालक कौशल कृष्ण के निर्देशन में कलाकारों ने कुंभकरण वध के प्रसंग का मंचन किया। मंचन के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, सचिव वीरपाल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, डॉ. सुरेंद्र पाल, शिवशरण पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रीराम समेत चारों भाइयों का जन्म होने पर छाया उल्लास
सेहरामऊ दक्षिणी। कुतुआपुर गांव में स्थित माता जालिपा देवी और भैरो बाबा मंदिर प्रांगण में सोमवार को सुबह श्री रुद्र महायज्ञ हुआ। इसमें तमाम श्रद्धालु ग्रामीणों ने आहुति दी। बाद में वृंदावन से आए रास आचार्य दुष्यंत शर्मा के निर्देशन में उनकी मंडली के कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। व्यवस्था में आयोजक ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सागर वर्मा, नत्थू लाल वर्मा, सोनपाल शर्मा, अभिराम त्रिवेदी आदि का सहयोग रहा। संवाद