फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से मनेगी भगवान श्रीकृष्ण की छठी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में नौ सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा से जाएगा। इसमें धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा।
विज्ञापन

आयोजक कान्हा कृष्ण शुक्ला ने बताया कि दोपहर तीन बजे भगवान श्रीकृष्ण को छठी पूजन के बाद माखन-मिश्री सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और आरती होगी। शाम छह बजे से भजन संध्या में गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। शाम सात बजे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया जाएगा। संवाद
-
बालाजी की ज्योति लेने रवाना हुए पदाधिकारी

अल्हागंज। श्री बालाजी सेवा समिति के पदाधिकारी सोमवार को मुख्य चौराहा के पास होने वाले श्री बालाजी महाराज के जागरण के लिए पावन ज्योति लेने शनिवार रात रवाना हो गए। जागरण में कानपुर की रुचि किंकर, संजू किंकर, हापुड़ के संजू पागल, पीलीभीत के विकास शर्मा, रोहित हलचल आदि कई भजन गायक आ रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से जागरण में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

-
पुवायां व खुदागंज में कथा स्थगित
शाहजहांपुर। पुवायां के गांव धारा और खुदागंज के म्यूना गांव में आयोजित होने वाली भागवत कथा बारिश के कारण स्थगित कर दी गई। आयोजकों के अनुसार, मौसम ठीक होने पर सोमवार को कथा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें